वोट चोरी अभियान पर डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार, बोले- निकाय चुनाव में हार के बहाने तलाश रही कांग्रेस

Date:

रायपुर। कांग्रेस के वोट चोरी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी कमजोरियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। साव के मुताबिक, 17 नगरीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और अब इसके लिए बहाने तलाश रही है। गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी अभियान, SIR और भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर अपनी बात रखी।

17 नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पर तंज

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय कानूनी प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी बेवजह के मुद्दे उठाकर चुनावी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने कहा कि किसकी लाइन और लेंथ बिगड़ रही है, यह देश देख रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और ऐसे में उसके नेतृत्व को कौन गंभीरता से लेगा।

SIR को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भाजपा की ओर से किए गए कार्टून पोस्ट पर भी अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी है और SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

साव ने दावा किया कि आजादी के बाद देश में 12 बार SIR की प्रक्रिया हो चुकी है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले इस प्रक्रिया को लेकर विरोध क्यों नहीं हुआ? उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है, तो वोट चोरी का आरोप लगाने का क्या आधार है।

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान पर भी बयान

भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा जनता के बीच जाकर विपक्ष के कार्यों और नीतियों को उजागर करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे मुद्दों को उठा रही है, जिनका आम जनता से सीधा संबंध नहीं है। साव ने यह भी कहा कि जो लोग मतदाता बनने की पात्रता नहीं रखते, उनके पक्ष में कांग्रेस खड़ी हो रही है। उन्होंने विदेशी षड्यंत्र के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिशों का भी आरोप लगाया।

वोट चोरी और SIR को लेकर सियासत तेज

वोट चोरी अभियान, SIR और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी लगातार जारी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के ताजा बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत हैं। जहां भाजपा कांग्रेस के अभियान को चुनावी हार से जोड़ रही है, वहीं कांग्रेस मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...