छत्तीसगढ़। दीपावली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने नकटी गांव के जरूरतमंद और प्रभावित परिवारों के साथ खुशियों का त्योहार मनाया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर परिवारों के बीच दीपावली की खुशियां बांटीं और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान करणी सेना की ओर से महिलाओं को साड़ियां, बच्चों को टी-शर्ट और ग्रामीणों को पटाखे एवं मिठाइयां वितरित की गईं। उपहार पाकर बच्चों और ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। संगठन के सदस्यों ने परिवारों के साथ समय बिताया और उनके बीच बैठकर दीपावली का पर्व मनाया।
इस पहल के जरिए करणी सेना ने त्योहार की खुशियां जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया। संगठन का यह आयोजन सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग की भावना को दर्शाता है। दीपावली के मौके पर मिली खुशियों और उपहारों से गांव के परिवारों में उत्साह का माहौल रहा।
