लखनऊ: उत्तर प्रदेश से इस वक्त सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। बिजनौर के एक भाजपा नेता की शर्मनाक करतूत ने पूरी पार्टी को बैकफुट पर धकेल दिया है! मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है। इस घटना ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
क्या है आरोप? एक रसूखदार भाजपा नेता पर आरोप लगा है कि उसने एक महिला चिकित्सक (Doctor) को धोखे से नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
बिजनौर में महिला डॉक्टर ने भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव (BJP District Minister Prabhat Yadav Bijnor) पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है बीजेपी नेता काम के बहाने से महिला डॉक्टर के अस्पताल आए थे। दोनों की पहले से जान पहचान थी। बातचीत के दौरान धोखे से बीजेपी नेता ने डॉक्टर के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद महिला डॉक्टर बेहोश हो गईं। इसके बाद बीजेपी नेता ने उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।
महिला डॉक्टर का कहना है कि बाद में उन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए उनसे पैसे की मांग की गई। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता प्रभात यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है।
लखनऊ तक पहुंची आंच: महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। मामला इतना गंभीर हो चुका है कि इसकी गूंज लखनऊ मुख्यालय तक पहुंच गई है।
भाजपा बैकफुट पर: बदनामी से बचने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आनन-फानन में मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
अब जानिए पूरा मामला
महिला डॉक्टर के अनुसार चांदपुर इलाके में उनका अस्पताल है। शिकायत के अनुसार, महिला डॉक्टर के पति की साल 2025 में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रोहनिया गांव निवासी बीजेपी नेता प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ मरीजों को लेकर उनके अस्पताल आने-जाने लगे।
धीरे-धीरे उनसे जान पहचान बढ़ गई। घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला डॉक्टर का आरोप है आरोपी ने खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बना लिए।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे
महिला डॉक्टर का कहना है कि बाद में आरोपी उन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे धन की मांग करने लगा। आरोप है कि लंबे समय तक उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता ने बताया कि उसने पूरी घटना की जानकारी अपने ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को भी दी है। महिला ने कहा कि वह पूरी तरह होशोहवास में यह शिकायत दर्ज करा रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई चाहती है। दैनिक भास्कर ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया है।
