देशभर में तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गई है।
राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल ₹107.96 प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले 15 मई को ₹3, 19 मई को ₹0.90 और 23 मई को भी ₹0.90 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह मई महीने में चौथी बार फ्यूल के दाम बढ़ाए गए हैं।

बस्तर और सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा असर
ताजा कीमतों के अनुसार, राज्य के बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है।
नारायणपुर: ₹109.65 प्रति लीटर
जगदलपुर: ₹109.64 प्रति लीटर
दंतेवाड़ा: ₹109.60 प्रति लीटर
बीजापुर: ₹109.59 प्रति लीटर
जशपुर: ₹109.52 प्रति लीटर
सूरजपुर: ₹109.39 प्रति लीटर
अंबिकापुर: ₹109.09 प्रति लीटर
रायगढ़: ₹109.03 प्रति लीटर
अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
दुर्ग: ₹108.29 प्रति लीटर
धमतरी: ₹108.45 प्रति लीटर
महासमुंद: ₹108.64 प्रति लीटर
बिलासपुर: ₹108.65 प्रति लीटर
रायपुर में कीमत कम, लेकिन राहत नहीं
राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत फिलहाल ₹108 से नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों ने यहां भी आम लोगों की जेब पर असर डाला है। वाहन चालकों का कहना है कि बार-बार हो रही बढ़ोतरी से रोजमर्रा का खर्च बढ़ता जा रहा है।
