रायपुर में NSUI का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार के 21 फीट के पुतले फूंके

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राजीव गांधी चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के 21 फीट के पुतलों का दहन किया। रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह विरोध प्रदर्शन NSUI के देशव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा का मुद्दा उठाया। संगठन का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से कार्य करना जरूरी है।

लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनता के अधिकारों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

रायपुर जिला NSUI अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब भी लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े होंगे, NSUI छात्रहित और जनहित की आवाज बुलंद करती रहेगी। गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि संगठन अन्याय और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगा।

NSUI के जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

राजीव गांधी चौक पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में NSUI के जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, विधानसभा अध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव और सुमित शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इनके अलावा कृष सहारे, विजय बघेल, करण, रविंद्र सिंह, सौरभ नाग, लोमश साहू, उत्कर्ष खिलारी, शिवम गोस्वामी, दीपांशु गिलहरे और भावेश सहित रायपुर जिला NSUI के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन आगे भी अपनी आवाज उठाता रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...