घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, कितनी बढ़ी या घटी कीमत?

Date:

सिनई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में सियासी बहस तेज हो गई है। बुधवार, 10 जून 2026 को तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन पिछले तीन महीनों में हुई लगातार बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

3 महीने में ₹89 बढ़े LPG के दाम

तेल कंपनियों के अनुसार, 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 7 मार्च को ₹60 का इजाफा हुआ था। इस तरह महज तीन महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर ₹89 महंगा हो चुका है।

रायपुर LPG सिलेंडर रेट (जून 2026):

  • घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा): ₹1,013
  • घरेलू LPG सिलेंडर (5 किग्रा): ₹374.50
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किग्रा): ₹3,346.50

प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के ताजा रेट

ताजा दरों के अनुसार 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली – ₹942
  • मुंबई – ₹941.50
  • कोलकाता – ₹968
  • बेंगलुरु – ₹944.50
  • हैदराबाद – ₹994

उज्ज्वला योजना पर भी छिड़ी बहस

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रियायतीलेंडरों की संख्या सालाना 9 से घटाकर 4 किए जाने के फैसले ने राजनीतिक विवाद को और बढ़ा दिया है। विपक्ष का आरोप है कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इसे गरीब विरोधी फैसला बताया।

सरकार का क्या है पक्ष?

वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि कीमतों में हुई वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की लागत बढ़ने का परिणाम है। मंत्रालय का दावा है कि सरकार अब भी उपभोक्ताओं को भारी सब्सिडी उपलब्ध करा रही है और बढ़ोतरी को वास्तविक लागत के मुकाबले बेहद सीमित रखा गया है।

अधिकारियों के अनुसार, वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन सरकार आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

क्या आगे और बढ़ सकते हैं गैस के दाम?

ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और एलपीजी बाजार की स्थिति के आधार पर कीमतों में बदलाव संभव है। फिलहाल 10 जून 2026 को गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन हालिया इजाफे ने महंगाई और रसोई के बजट को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...