बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर होंगी प्रमुख सड़कें और पार्क

Date:

पटना। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर बिहार सरकार ने उनके सम्मान में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रमुख सड़कों और पार्कों का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अखंड भारत के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालयों में विकास कार्यों के साथ-साथ उनके नाम को भी सम्मानपूर्वक जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय एकता, मानवता और मजबूत भारत के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है तथा उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें असाधारण राष्ट्र-निर्माता बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन विद्वता, साहस और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने शिक्षा, प्रशासन और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि डॉ. मुखर्जी ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ पारंपरिक उद्योगों और आम लोगों की आजीविका की रक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया। बंगाल के भीषण अकाल के दौरान उनके मानवीय कार्यों और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

बिहार सरकार के इस फैसले को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...