33 जिलों में सँगठन पुनर्गठित किया जा रहा
रायपुर. छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना का विस्तार किया जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सँभाल रहे वीरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में राज्य के 33 जिलों में सँगठन का फैलाव होने जा रहा है.
सँगठन से जुडे़ अभिषेक सिंह, अमितेश प्रताप सिंह, अविनाश सिंह बताते हैं कि क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत ने बीते दिनों छत्तीसगढ़ की इकाईयों को भँग कर दिया था. उन्होंने श्री तोमर को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया था.
अलग – अलग प्रकोष्ठ बनाए जा रहे
क्षत्रिय करणी सेना में सँगठनात्मक तौर पर व्यापक फेरबदल हो रहा है. सँगठन को अलग – अलग प्रकोष्ठ में तैयार करने की रणनीति पर काम इन दिनों व्यापक स्तर पर चल रहा है.
सँगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री तोमर के मार्गदर्शन में मुख्य इकाई के अतिरिक्त सनातन प्रकोष्ठ, युवा, महिला, छात्र, व्यापारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, खेल, साँस्कृतिक प्रकोष्ठ आदि का गठन किया जा रहा है.
इसके लिए निकट भविष्य में राज्य के दौरे की रूपरेखा तैयार की जा रही है. रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा व बस्तर सँभाग के जिलों में बैठक करने तारीख तय कर इसकी घोषणा बाद में होगी.
बहरहाल, श्री तोमर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आगामी दिनों में क्षत्रिय करणी सेना एक नए रूपरँग में नज़र आएगी. समाजसेवी सँगठन को यह नया रँग और मजबूती देने चढा़या जा रहा है.
