साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टेबाज रंगे हाथ गिरफ्तार

Date:

जांजगीर। आईपीएल मैचों की आड़ में संचालित किए जा रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए एक युवक को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद किशोर धीवर (24 वर्ष) निवासी घूरकोट, थाना जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी आईपीएल मैचों के दौरान हार-जीत पर रुपये लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था तथा लोगों से दांव स्वीकार कर अवैध कमाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि रविवार रात पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि गुजरात और आरसीबी के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले पर एक युवक ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलते ही साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और योजनाबद्ध तरीके से घूरकोट क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने मौके पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने की बात स्वीकार कर ली।

कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन की तकनीकी जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े एप्लीकेशन, डिजिटल रिकॉर्ड और लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विभिन्न मैचों के परिणामों पर रुपये का दांव लगवाकर अवैध सट्टा संचालन कर रहा था।

मामले में थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 403/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईपीएल समेत अन्य खेल प्रतियोगिताओं के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साइबर टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग एप और अन्य डिजिटल माध्यमों की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि अवैध सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जा सके।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...