कोरिया न्याय की हुंकार: नौगई हत्याकांड पर करणी सेना का अल्टीमेटम, ’19 जुलाई तक एक्शन नहीं तो हिलेगी सरकार!’ करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, न्याय की लड़ाई अभी बाकी है

Date:

बैकुंठपुर (कोरिया): छत्तीसगढ़ का शांत कहा जाने वाला कोरिया जिला इस समय सियासी और सामाजिक अखाड़ा बन चुका है। चर्चित नौगई हत्याकांड में मारे गए भरत सिंह की तेरहवीं पर आज न्याय मांगने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस शोक सभा में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और इंसाफ की लड़ाई को धार देने खुद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर भारी लाव-लश्कर के साथ पहुंचे।

करणी सेना ने साफ कर दिया है कि यह लड़ाई अब सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता की है। संगठन ने सरकार को 19 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।

करणी सेना के तीखे सवाल: “सिर्फ गिरफ्तारियां काफी नहीं, बड़े चेहरों को कब पकड़ेगी पुलिस?”
तेरहवीं के मंच से हुंकार भरते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने सीधे शासन और प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि “पीड़ित परिवार आज भी खुद को बेबस और न्याय से वंचित महसूस कर रहा है। पुलिस ने कुछ मोहरों को पकड़कर खानापूर्ति कर दी है, लेकिन इस हत्याकांड के पीछे जो बड़े चेहरे और रसूखदार लोग हैं, उन पर हाथ डालने से कतरा रही है।”

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने करणी सेना संगठन की तरफ से सरकार के सामने 4 बड़ी और कड़ी मांगें रखी हैं:

गृह मंत्री का इस्तीफा: कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए सूबे के गृह मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की गई है।

CBI या उच्च स्तरीय SIT जांच: स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) या हाई-लेवल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से कराने पर जोर दिया गया है।

दोषी अधिकारियों पर गाज: हत्याकांड के दौरान या उसके बाद जिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध रही है, उनकी निष्पक्ष जांच कर उन्हें निलंबित किया जाए।

सह-आरोपियों पर सख्त कार्रवाई: मामले में जिन भी अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए।

पीड़ित परिवार की सिसकियां: “हम सरकार को परेशान नहीं करना चाहते, पर गवाह खौफ में हैं”
इस भावुक और तनावपूर्ण माहौल के बीच पीड़ित परिजन राजेंद्र सिंह ‘दद्दा’ का दर्द छलक उठा। उन्होंने बेहद भरे मन से कहा कि उनका परिवार किसी राजनीतिक द्वेष या सरकार को परेशान करने के इरादे से यह सब नहीं कर रहा है। वह खुद एक गहरे संकट और अपनों को खोने के गम से जूझ रहे हैं।

राजेंद्र सिंह ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इलाके में इस वक्त खौफ का ऐसा माहौल है कि गवाह सामने आने से कतर कतरा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जब तक दोषियों पर ऐसी कठोर कार्रवाई नहीं होगी जिससे समाज में एक नजीर पेश हो, तब तक लोगों का कानून पर विश्वास नहीं लौटेगा।

19 जुलाई का ‘केसरिया मार्च’: घटनास्थल पर महा-श्रद्धांजलि सभा का ऐलान
करणी सेना ने इस आंदोलन को और तेज करने के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। 19 जुलाई को दोपहर ठीक 1:15 बजे घटनास्थल पर पीड़ित परिवार की मौजूदगी में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

केसरिया ध्वज के साथ जुटेंगे क्षत्रिय: संगठन ने छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से क्षत्रिय समाज और न्यायप्रिय लोगों से अपील की है कि वे हाथों में केसरिया ध्वज लेकर बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचें।

आंदोलन की चेतावनी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने दो टूक कहा कि करणी सेना पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। अगर 19 जुलाई से पहले सरकार ने ठोस और संतोषजनक कार्रवाई नहीं की, तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन शुरू होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

सरकार और पुलिस की ‘रहस्यमयी’ चुप्पी
इस पूरे मामले में जहां एक तरफ करणी सेना ने सीधे गृह मंत्री का इस्तीफा मांग लिया है और जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार या पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन की यह चुप्पी आने वाले दिनों में सियासी पारे को और ज्यादा बढ़ा सकती है।

CBI जांच और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग से दहला सियासी गलियारा; पीड़ित परिवार बोला- ‘हमें सिर्फ न्याय चाहिए, खौफ में हैं गवाह’

अब देखना यह होगा कि करणी सेना के इस 19 जुलाई के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन हरकत में आता है या छत्तीसगढ़ की सियासत में एक नया भूचाल आने वाला है!

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक एजेंडा चला रही है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने...