बंगाल में SIR सुनवाई केंद्र में तोड़फोड़ मामले पर TMC विधायक पर कार्रवाई, FIR दर्ज

Date:

मुर्शिदाबाद जिले में भारी राजनीतिक रस्साकशी के बीच चुनाव आयोग के कड़े रुख के बाद आखिरकार फक्का से तृणमूल कांग्रेस विधायक मणिरुल इस्लाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

उन पर आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान एक केंद्र पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तोड़फोड़ और हंगामा किया था। दिलचस्प बात यह है कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग द्वारा तय की गई समय सीमा के करीब 48 घंटे बाद हुई है।

आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को गुरुवार शाम पांच बजे तक ही विधायक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया था, लेकिन शनिवार सुबह तक कार्रवाई न होने पर आयोग ने इस देरी पर सख्त नाराजगी जताई। इसके बाद शनिवार दोपहर प्रशासन हरकत में आया और मामला दर्ज किया गया।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक मणिरुल इस्लाम ने आरोपों को नकारते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि अगर जनता की आवाज उठाने के लिए उन्हें जेल जाना पड़ता है, तो वे इसके लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप भी मढ़ा।

वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने इस कदम का स्वागत करते हुए विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इससे पहले 14 जनवरी को हुई इस हिंसा के बाद दर्ज शुरुआती एफआइआर में मुख्य आरोपियों के नाम शामिल न होने पर भी सवाल उठे थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक एजेंडा चला रही है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने...