जमीन खोदते ही निकला नोटों का अंबार, मौके पर पहुंची पुलिस के उड़ गए होश

Date:

श्चिम बंगाल के बशीरहाट जिले के बादुड़िया इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जूट के खेत में जमीन के नीचे दबाकर रखे गए करोड़ों रुपये मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने खुदाई के दौरान नोटों से भरी कई बोरियां और सूटकेस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और हर तरफ इसी मामले की चर्चा होने लगी।

यह पूरा मामला बादुड़िया नगरपालिका के चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद सामने आया। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें करीब 80 लाख रुपये नकद और सरकारी तिरपाल के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के अगले ही दिन यानी बुधवार को जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ जिसने पुलिस अधिकारियों तक को हैरान कर दिया।

  • आरोपी की निशानदेही पर हुई खुदाई

जानकारी के मुताबिक पुलिस गिरफ्तार चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य को लेकर इलाके में घटनाक्रम का पुनर्निर्माण करने पहुंची थी। इसी दौरान पूछताछ में पुलिस को जूट के खेत में छिपाए गए पैसों की जानकारी मिली।

जब पुलिस ने खेत में खुदाई शुरू करवाई तो जमीन के नीचे से एक के बाद एक कई बोरियां और सूटकेस निकलने लगे। इन्हें खोलते ही पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं, क्योंकि अंदर भारी मात्रा में नोट भरे हुए थे।

प्राथमिक अनुमान के मुताबिक बरामद रकम करोड़ों रुपये में हो सकती है। हालांकि पुलिस फिलहाल नोटों की गिनती में जुटी हुई है।

  • किसानों ने दी थी सूचना

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कुछ किसान खेत में काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें जमीन के नीचे कुछ संदिग्ध दबा हुआ दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

संयोग से उस समय पुलिस पहले से ही दीपांकर भट्टाचार्य को लेकर इलाके में जांच कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई शुरू करवाई।

  • नोटों के साथ मिले अहम दस्तावेज

पुलिस को सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैसा कहां से आया और किस मकसद से जमीन के नीचे छिपाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस इलाके में और भी छिपे हुए धन की तलाश कर रही है। इसके लिए ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है।

  • निजी सचिव भी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने चेयरमैन के निजी सचिव शमीम गाजी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस पूरे मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे।

एक स्थानीय निवासी ने आरोप लगाते हुए कहा,
“आम लोगों को छोटे-छोटे काम करवाने के लिए भी पैसे देने पड़ते थे। 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक की वसूली की जाती थी। अब पकड़े जाने के डर से चेयरमैन ने यह पैसा जमीन में छिपा दिया था।”

कुछ लोगों ने दावा किया कि खेत में सिर्फ नकदी ही नहीं बल्कि सोना भी दबाकर रखा गया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक एजेंडा चला रही है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने...