4 जून तक Maruti की इन कारों की कीमतें फ्रीज, Alto K10 और WagonR खरीदने का सुनहरा मौका

Date:

नई दिल्ली: अगर आप इस महीने Maruti Suzuki की कोई बजट-फ्रेंडली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki जल्द ही अपनी कुछ एंट्री-लेवल कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने ग्राहकों को राहत देते हुए एक खास ‘प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम’ की घोषणा की है।

इस स्कीम के तहत यदि ग्राहक 14 जून 2026 तक Alto K10, WagonR, Celerio या S-Presso की बुकिंग कर लेते हैं, तो बाद में कीमतें बढ़ने के बावजूद उन्हें गाड़ी उसी कीमत पर मिलेगी, जो बुकिंग के समय लागू थी। यानी बुकिंग के बाद होने वाली संभावित मूल्य वृद्धि का असर ग्राहकों की जेब पर नहीं पड़ेगा।

  • क्या है प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम?

Maruti Suzuki की यह योजना बढ़ती कार कीमतों के बीच ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। आसान भाषा में समझें तो अगर आपने तय समय सीमा के भीतर कार बुक कर ली, तो भविष्य में कीमत बढ़ने पर भी आपको अतिरिक्त राशि नहीं चुकानी होगी। कंपनी के अनुसार, चुने गए मॉडल और वेरिएंट के आधार पर ग्राहक संभावित रूप से ₹30,000 तक की बचत कर सकते हैं।

  • ‘सुहाना सफर’ फाइनेंस स्कीम से आसान होगी कार खरीद

Maruti Suzuki ने ग्राहकों के लिए ‘सुहाना सफर’ नाम से एक विशेष फाइनेंस प्रोग्राम भी शुरू किया है। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें कार खरीदते समय एकमुश्त डाउन पेमेंट की व्यवस्था करना मुश्किल लगता है।

इस योजना के तहत ग्राहक हर महीने उतनी राशि रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खाते में जमा कर सकते हैं, जितनी वे भविष्य में संभावित EMI के रूप में चुकाने वाले हैं। इस जमा राशि पर ब्याज भी मिलता है। 3 से 6 महीने की अवधि पूरी होने के बाद जमा रकम और उस पर अर्जित ब्याज को कार लोन लेते समय डाउन पेमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • किन कारों पर मिलेगा फायदा?
  • Maruti Suzuki Alto K10
  • Maruti Suzuki WagonR
  • Maruti Suzuki Celerio
  • Maruti Suzuki S-Presso

ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि बढ़ती लागत और संभावित कीमत वृद्धि के बीच Maruti Suzuki की ये दोनों योजनाएं ग्राहकों के लिए राहतभरी साबित हो सकती हैं। ऐसे में यदि आप नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो 14 जून से पहले बुकिंग कर हजारों रुपये की बचत का फायदा उठाया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक एजेंडा चला रही है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने...