करणी सेना छत्तीसगढ़ का संगठन विस्तार तेज, सूरज सिंह ठाकुर बने तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रियांशु सिंह को रायपुर शहर सचिव एवं हिमेश सिंह ठाकुर को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Date:

रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना परिवार छत्तीसगढ़ प्रदेशभर में अपने संगठनात्मक विस्तार को नई गति दे रहा है। समाज हित, युवा नेतृत्व और संगठन की मजबूती को केंद्र में रखते हुए लगातार नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में संगठन ने सूरज सिंह ठाकुर को तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रियांशु सिंह को रायपुर शहर सचिव तथा हिमेश सिंह ठाकुर को तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इन नियुक्तियों के साथ संगठन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी समय में गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और युवा वर्ग तक अपनी मजबूत पहुंच बनाने के अभियान को और अधिक गति दी जाएगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन समाज के जागरूक एवं सक्रिय युवाओं को नेतृत्व में अवसर देकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि करणी सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के सम्मान, संस्कृति और अधिकारों की आवाज है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और युवाओं को सामाजिक नेतृत्व से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तिल्दा एवं रायपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के मार्गदर्शन में संगठन लगातार सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण, राष्ट्रहित एवं युवा जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। तिल्दा एवं रायपुर में की गई ये नियुक्तियां संगठन के विस्तार अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही हैं।

संगठन पदाधिकारियों के अनुसार जल्द ही सदस्यता अभियान, युवा सम्मेलन, सामाजिक संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।

“धर्मो रक्षति रक्षितः” इसी मूल मंत्र के साथ करणी सेना छत्तीसगढ़ समाज के सम्मान, एकता और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्यरत है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक एजेंडा चला रही है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने...