महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, CBI ने ओमान से कराया प्रत्यर्पण

Date:

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए CBI ने कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत पहुंचा दिया है। CBI की टीम उसे मस्कट से लेकर भारत आई। उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जबकि ED की ओर से भी एक मामले में अभियोजन शिकायत दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। इसके बाद CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से ओमान को औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया। प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उसे भारत लाया गया है।

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेल आयोजनों पर कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जाता था। एजेंसियों का आरोप है कि इस नेटवर्क से जुटाई गई रकम को म्यूल बैंक खातों और हवाला के माध्यम से विदेश भेजा जाता था।

CBI के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर इस पूरे मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल है। जांच एजेंसियां मामले में कथित वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

मेडिकल जांच के बाद रायपुर लाया जाएगा

भारत पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद CBI ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उसे रायपुर ले जाने की तैयारी करेगी। रायपुर पहुंचने पर उसे CBI की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

CBI ने सौरभ चंद्राकर के प्रत्यर्पण में सहयोग के लिए ओमान सरकार और रॉयल ओमान पुलिस का आभार जताया है। एजेंसी की इस कार्रवाई को महादेव ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के खिलाफ जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...