गरियाबंद में सरपंचों का अनोखा प्रदर्शन, हाथों में कटोरा लेकर मांगी भीख; चक्काजाम की चेतावनी

Date:

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ग्राम पंचायतों की लंबित राशि और आर्थिक संकट को लेकर सरपंच संघ ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को जिलेभर से पहुंचे सरपंच, उपसरपंच और पंच हाथों में कटोरा लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने रैली निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पंचायतों की लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग उठाई। संघ ने चेतावनी दी है कि दीपावली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो घेराव और चक्काजाम जैसे आंदोलन किए जाएंगे।

हाथों में कटोरा लेकर तिरंगा चौक पर किया प्रदर्शन

जिला सरपंच संघ के नेतृत्व में निकाली गई रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई। प्रदर्शनकारी सिविल लाइन होते हुए बस स्टैंड पहुंचे और फिर तिरंगा चौक पर एकत्रित हुए। यहां सरपंचों, उपसरपंचों और पंचों ने हाथों में कटोरा लेकर बैठकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने से जनप्रतिनिधियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पंचायतों के पास जरूरी कामकाज और विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त राशि नहीं है। कटोरा लेकर किया गया प्रदर्शन इसी बदहाली को प्रतीकात्मक रूप से दिखाने के लिए किया गया।

8 महीने से अटकी मनरेगा की करीब 30 करोड़ रुपये की राशि

सरपंच संघ की ओर से शासन-प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत करीब 30 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद मजदूरी और सामग्री का भुगतान लगभग आठ महीने से लंबित है।

संघ का कहना है कि मूलभूत और 16वें वित्त आयोग की राशि भी जारी नहीं होने से पंचायतों का नियमित संचालन और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, मूल्यांकन और सत्यापन पूरा होने के बाद भी कई निर्माण कार्यों का भुगतान पांच से छह महीने से अटका हुआ है। उपसरपंचों और पंचों का मानदेय भी लंबित बताया गया है।

दीपावली से पहले भुगतान सहित कई मांगें

सरपंच संघ ने मांग की है कि मनरेगा की लंबित मजदूरी और सामग्री की राशि तत्काल जारी की जाए। इसके साथ ही मूलभूत और 16वें वित्त आयोग की राशि उपलब्ध कराने, पंचायत कर्मचारियों का भुगतान सुनिश्चित करने और उपसरपंचों-पंचों का बकाया मानदेय देने की मांग उठाई गई।

संघ ने मूल्यांकन एवं सत्यापन पूरा हो चुके निर्माण कार्यों का भुगतान करने और लंबित फाइलों का जल्द निराकरण करने की भी मांग की है। इसके अलावा हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की बात भी ज्ञापन में शामिल है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो घेराव और चक्काजाम

जिला सरपंच संघ ने साफ किया है कि दीपावली से पहले लंबित भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। संघ ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से घेराव तथा चक्काजाम जैसे आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। अब पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों पर शासन-प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

जिलेभर के पंचायत प्रतिनिधि प्रदर्शन में हुए शामिल

प्रदर्शन में जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष हरीश साहू, संरक्षक पन्ना लाल ध्रुव, कार्यकारी अध्यक्ष कोमल देव ध्रुव, कोषाध्यक्ष हलमन ध्रुवा और सचिव पवन सिंह यादव शामिल हुए।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पद्मा मोती निषाद (फिंगेश्वर), घनश्याम मरकाम (मैनपुर), चम्पेश्वर ध्रुव (छुरा), नरेंद्र ध्रुव (गरियाबंद) और रोशनी प्रधान (देवभोग) सहित जिलेभर से आए सरपंच, उपसरपंच और पंचों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...