रावण दहन करने पर विदेशी मूल के ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध! यह कैसा कलियुग समय आ गया है?

Date:

विजयादशमी/भारत में विदेशी मूल के ब्राह्मणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इनकी जातिवादी ईर्ष्या भारत में हर किसी को इनका विरोधी बना रही है। अभी तक तो यह मनुष्यों को ही जाति धर्म में बांटते थे। लेकिन पिछले एक दशक से ज्यादा समय से जबसे RSS की पकड़ सत्ता पर और देश की संस्थाओं पर बड़ी है तबसे तो इन हद ही कर दी है। एक जाति को श्रेष्ठ मानने के अभियान में अब तो यह हिंदू धर्म शास्त्रों में वर्णित देवताओ से लेकर राक्षसों तक में अपनी जाति खोज-खोजकर उन्हें समाज में प्रतिष्ठित करने का अभियान चला रहे हैं,इसी क्रम में इन्होंने हिंदू धर्म में वर्णित भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों में से अपनी जाति के परशुराम को चिन्हित कर लिया है और सोशल मीडिया पर आए दिन उसके तमाम कसीदे पढ़कर जन सामान्य को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। देवताओं तक तो फिर भी ठीक अब तो इन्होंने राक्षस रावण में भी अपनी जाति खोज ली है और उन्हें हिंदू धर्म के प्रमुख देवता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से भी बढ़-चढ़कर बताया जा रहा है।

विजयादशमी जब संपूर्ण हिंदू समाज के साथ अन्य समाज भी रावण दहन की तैयारियां करता तब रावण को समाज में एक अच्छाई के रुप में पेश करने का अभियान और जोर पकड़ने लगता है और यह रावण दहन को लेकर कई भ्रामक जानकारी समाज में फैलाते हैं। अभी ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है जहां विजयादशमी पर होने वाले रावण दहन को लेकर इन लोगों ने रावण दहन करने वाली रामलीला समितियों को पत्र भेजकर रोकना चाहा है और रावण दहन पर शास्त्रार्थ करने का प्रस्ताव रखा है। समाज में अपनी जाति को सर्वश्रेष्ठ घोषित करने का अभियान चलाने वाले इन मनुवादी लोगों को और इनके संगठनों का क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने कड़े शब्दों में विरोध किया है।

क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने कहा है कि एक तरफ तो यह पाखंडी ताकतें धर्म के नाम पर हिंदू एकता की बातें करती है लेकिन असल में इनसे बड़ा जातिवादी कोई नहीं है इंसान तो छोड़िए यह तो भगवान और राक्षस भी अपनी जाति को ढूंढ रहे हैं, भगवान तो भगवान यह धार्मिक पाखंडी लोग अपनी जाति के राक्षसों को भी भगवान से बढ़कर बता रहे हैं वरना क्या कारण है कि सभी विष्णु भगवानों के सभी अवतारों के मंदिरों में बैठकर करोड़ों की दान दक्षिणा समेटने वाले लोगों को भगवान विष्णु के अन्य अवतारों को छोड़ केवल परशुराम ही मिले। जब यह भगवान विष्णु के अन्य अवतारों को उतना महत्व नहीं देते जितना परशुराम को तब इन्हें उन सभी मंदिरों को छोड़कर केवल परशुराम मंदिरों से ही दान दक्षिणा लेकर गुजारा करना चाहिए लेकिन यह ऐसा नहीं करेंगे इन्हें धन तो विष्णु के सभी अवतारों के मंदिरों का चाहिए लेकिन समाज में स्थापना परशुराम की चाहिए।

भगवान तो भगवान अब तो यह अपनी जाति के राक्षसों की भी समाज में स्थापना करना चाहते हैं जिसके तहत यह विजयादशमी पर रावण दहन का विरोध कर समाज को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। रावण की स्थापना करने वाले इन जातिवादी लोगों से क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ कहना चाहता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यदि तुमने यदि अपनी जातिगत श्रेष्ठता घर नहीं रखी तो आगे समय बड़ा विकराल होगा रावण तो छोड़िए फिर इन्हें परशुराम के नाम पर भी लेने के देने पड़ जाएंगे, जिसका नाम लेकर यह आए दिन क्षत्रियों का जातिगत अपमान करते हैं उन्हें इक्कीस बार धरती से विहीन करने का नारा लगाते हैं।

क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ ने सभी मूलनिवासी भाईयों और बहनों से बहुजन नायक राष्ट्रसंत महात्मा ज्योतिवा फुले की किताब गुलामगीरी में वर्णित परशुराम के इतिहास और इन जातिवादी स्वंयभू श्रेष्ठों की उत्पत्ति पर गंभीर चिंतन किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...