करणी सेना ने नवरात्रि व दशहरा की दी बधाई

Date:

रायपुर.

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने आसोज (शारदीय क्वांर) नवरात्रि सहित दशहरा की बधाई दी है. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने पूरे विश्व के कल्याण के लिए माँ से प्रार्थना की है.

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व शक्ति आराधना का पर्व है. इस पर्व से शाँति, सद्भाव की प्रेरणा मिलने के साथ ही बुराइयों के दमन का भी सँदेश मिलता है.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने विजयादशमी को लेकर कहा कि यह पर्व व्यक्ति को सामान्य बने रहने का भी सँदेश देता है. अहँकारी रावण पर प्रभु श्री राम की जीत बताती है कि राजपाठ वाली असुरी शक्ति, वनों में रहने वाली वानर सेना के सामने टिक नहीं पाती है.

इस त्योहार का संदेश बताते हुए सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने कहा है कि हमें केवल रावण जैसे पुतले को ही नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, क्रोध और बुराइयों को भी खत्म करना चाहिए.

शस्त्र पूजन :

इस दिन क्षत्रिय और लोग अपने अस्त्र-शस्त्रों की पूजा करते हैं. दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...