नाना पाटेकर के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने जताया शोक, बोले- “नाना जैसे सैनिक कभी मरा नहीं करते”

Date:

रायपुर।

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना ने नाना पाटेकर को राष्ट्र भक्त बताते हुए कहा है कि सैनिक कभी नहीं मरा करते. सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कारगिल युद्ध के दौरान नाना के द्वारा भारतीय सेना की मदद में किए गए कार्यों को याद किया है.

दरअसल, नाना पाटेकर बेहतरीन शूटर भी थे. कारगिल युद्ध में सेवा करने के लिए अपना करियर कुछ समय के लिए उन्होंने
रोक दिया था.

उस समय नाना पाटेकर ने अपने करियर से ब्रेक लिया था. युद्ध के मोर्चे पर जाने के लिए तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस से खास इजाजत मांगी थी.

90 के दशक की शुरुआत में अपनी फिल्म ‘प्रहार’ की स्क्रिप्ट लिखते समय नाना पाटेकर ने सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ तीन साल बिताए और ट्रेनिंग ली थी. जब कारगिल युद्ध शुरू हुआ, तो उन्होंने उस डिवीजन के सीनियर अधिकारियों से संपर्क किया.

उन्होंने फ्रंट पर सैनिकों के साथ शामिल होने की इच्छा जताई, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया. उन्हें बताया गया कि इसके लिए सिर्फ रक्षा मंत्री ही मंजूरी दे सकते हैं.

नाना ने कहा, ‘मैं हमारे रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस जी को जानता था, इसलिए मैंने उन्हें फोन किया. उन्होंने भी कहा कि यह मुमकिन नहीं है. मैंने उनसे कहा कि भले ही कमीशन के लिए ट्रेनिंग छह महीने की होती है, लेकिन मैंने तीन साल तक ट्रेनिंग की थी. वे हैरान रह गए और मुझसे इस बारे में पूछा.

मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ अनुभव के बारे में जानने के बाद उन्होंने (जॉर्ज फर्नांडीस) मुझसे पूछा, ‘आप कब जाना चाहते हैं?’ अगस्त 1999 में नाना ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास फ्रंट पर दो हफ्ते से ज्यादा समय बिताया था.

उन्होंने सैनिकों की मदद की और कुछ दिनों तक बेस पर बने अस्पताल में भी काम किया. एक्टर नाना ने कारगिल में अपने समय के दौरान ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम’ (QRT) का हिस्सा होने की बात भी बताई थी.

क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने नाना पाटेकर को अनुशासित सिपाही कहा है. उन्होंने उक्त किस्से का उल्लेख करते हुए कहा है कि नाना जैसे शख्स दिलों में कल भी जिंदा थे, आज भी हैं और आने वाले कल भी जिंदा रहेंगे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...