मां करणी के अवतरण दिवस पर करणी सेना करेगी भव्य आयोजन

Date:

रायपुर।

क्षत्रिय करणी सेना इस बार माँ करणी के अवतरण दिवस पर भव्य धार्मिक आयोजन करेगी. आयोजन की तैयारी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में प्रारँभ हो गई है.

वर्ष 2026 में जगत जननी करणी माता का 639 वाँ जन्मोत्सव (अवतरण दिवस) मनाया जाएगा. इस बार यह शुभ तिथि 17 अक्टूबर को आ रही है. मुख्य आयोजन करणी माता मँदिर देशनोक (बीकानेर, राजस्थान) में होगा.

इस पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा, रात्रि जागरण और विशेष दर्शन – पूजन का आयोजन देशनोक में प्रतिवर्ष किया जाता है. देश – विदेश में रहने वाले माँ करणी के भगत अपने अपने स्तर पर भी उन्हें पूजने का कार्य करते हैं. इस बार रायपुर में भी उनकी विशेष पूजा होगी.

डेढ़ सौ बरस धरती पर रहीं…

करणी माता के भगत कैप्टन सज्जन सिंह (राजोद, जायल, नागौर, राजस्थान) बताते हैं कि माँ इस धरती पर लगभग 151 वर्ष, 6 महीने और 2 दिन तक सशरीर विराजमान रहीं. जैसलमेर – बीकानेर सीमा के पास धिनोकरणी नामक स्थान पर जल पीकर ज्योतिर्लीन रूप उन्होंने धारण किया था.

सज्जन सिंह बताते हैं कि महाप्रयाण की तिथि से ठीक पाँचवें दिन, चैत्र शुक्ल चतुर्दशी (विक्रम संवत 1595) को माता जी के आदेशानुसार उनकी मूर्ति को देशनोक के निज मँदिर (गर्भगृह) में स्थापित किया गया था. तबसे लेकर अभी तक देशनोक सहित विभिन्न स्थानों पर करणी माँ पूजी जाती हैं.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि इस मर्तबा रायपुर में भी करणी माता के अवतरण दिवस पर विविध कार्यक्रम करने की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है. कहाँ, कब, कैसे, क्या होगा इसकी रूपरेखा तय होते ही पृथक से जानकारी दी जाएगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पिता सतीश सालियान फिर पहुंचे हाईकोर्ट, CBI जांच की शर्त हटाने या स्पष्ट करने की मांग

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत का...

RTE सीटों का सही रिकॉर्ड नहीं देने पर HC नाराज, सरकार को अंतिम मौका; शिक्षा सचिव पर कार्रवाई की चेतावनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों में शिक्षा के...

बोधघाट परियोजना को लेकर आमने-सामने दीपक बैज और विजय शर्मा, डूबान-विस्थापन पर बढ़ी सियासी बहस

जगदलपुर। बस्तर की बहुचर्चित बोधघाट परियोजना को लेकर एक...

सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर अजय चंद्राकर का तंज, बोले- बाढ़ के समय कहां थे? अब राजनीति करने आ रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के...