करणी सेना के वीरेंद्र सिंह तोमर और डॉ. राजसिंह शेखावत ने महाप्रभु जगन्नाथ से विश्व कल्याण की प्रार्थना की, दी रथ यात्रा की शुभकामनाएं

Date:

रायपुर.

शेखावत – तोमर ने जताई प्रसन्नता

आज यानिकि 16 जुलाई गुरुवार को मनाए जा रहे रथयात्रा पर्व पर क्षत्रिय करणी सेना ने सँसार के सभी सनातनियों को शुभकामनायें प्रेषित की हैं. सँगठन ने विश्व कल्याण की कामना भी महाप्रभु जगन्नाथ के समक्ष की है.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा, बडे़ भ्राता बलराम जी से जुडे़ इस पर्व को महान बताया है.

सँगठन के साथ ही छत्तीसगढ़ प्राँत के मुखिया भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि रथयात्रा का त्योहार पूरे विश्व को बँधुत्व का सँदेश देता है. इस पर्व में शामिल होते ही ऊँचनीच, छोटे बडे़ की भावना दूर हो जाती है.

तोमर के शब्दों में यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें अपने बडे़ भाई (बलभद्रजी), अपनी बहन (देवी सुभद्रा) के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी अपने भगतों को दर्शन देने, भगतों का दर्शन करने स्वयँ मँदिर छोड़कर, रथयात्रा पर सवार होकर मार्ग पर निकलते हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...