करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा : नीरू ढांडा की जीत कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना है

Date:

रायपुर.

क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने
26 वर्षीय सुश्री नीरू ढांडा की स्वर्णिम जीत पर प्रसन्नता जताई है. सँगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस जीत को कन्या भ्रूण हत्या पर निशाना बताया है.

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) द्वारा इटली के लोनाटो शहर में शॉटगन वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आयोजन हाल में हुआ था. स्पर्धा में शामिल रहीं सुश्री नीरू ढांडा ने इतिहास रचने वाली जीत दर्ज की थी.

भारत की पहली शूटर जो जीत लाईं स्वर्ण पदक

शेखावत व तोमर ने सुश्री ढांडा की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि वह भारत की पहली शूटर हैं जिन्हें इस इवेंट में स्वर्णिम सफलता मिली है. इस जीत को महिलाओं को नई दिशा देने वाला बताया जा रहा है.

दोनों महानुभावों ने सुश्री ढांडा की जीत पर बोलते हुए कहा है कि उन्होंने हिंदुस्तान
के साथ ही अपनी जन्मभूमि हरियाणा, कर्मभूमि मध्यप्रदेश का भी मान सम्मान बढा़या है.

ज्ञात हो कि उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले के संगतपुरा गाँव में वर्ष 2000 के आसपास हुआ था. फिलहाल वह अपने परिवार सहित मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शिफ्ट हो चुकी हैं.

यहाँ वह सेना की आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट महू (इंदौर) में प्रशिक्षण लेती हैं. वह भारतीय सेना के ‘कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस’ से बतौर नायब सूबेदार जुडी़ हुई हैं. शीघ्र ही वह सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो जाएँगी.

करणी सेना के द्वारा सुश्री ढांडा के सम्मान की इच्छा जताई गई है. शेखावत व तोमर ने इसकी अनुमति के लिए उनके परिजनों सहित उस मिलिट्री यूनिट से सँपर्क साधने की तैयारी प्रारँभ कर दी है जहाँ वह पदस्थ हैं.

दोनों ने हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात का भी उल्लेख किया है. कन्या भ्रूण हत्या के मामलों की ओर सँकेत करते हुए कहा कि इसका व्यापक सामाजिक प्रभाव हरियाणा में देखा जा सकता है.

हरियाणा वह राज्य है जहाँ प्रति हजार लड़कों के पीछे महज 895 लड़कियाँ ही जिंदा रह पाती हैं. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के कारण सुधार तो आया है, लेकिन आँकडे़ पूरी तरह सँतुलित नहीं हो पाए हैं.

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षद्वय शेखाबत – तोमर कहते हैं कि सुश्री ढांडा की स्वर्णिम सफलता कन्या भ्रूण हत्या के मुँह पर एक करारा तमाचा है. साथ ही उनकी सफलता ने माँ करणी, माँ भगवती, माँ दुर्गा जैसी देवियों जैसी कन्याओं को देश की असली ताकत बताया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...