रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना छत्तीसगढ़ अपने संगठनात्मक विस्तार को लगातार नई गति प्रदान कर रही है। समाज हित, युवा नेतृत्व और संगठन की मजबूती को केंद्र में रखते हुए संगठन द्वारा प्रदेशभर में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में ऋषभ सिंह राजपूत को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के साथ संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आगामी समय में प्रदेशभर के युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए गांव-गांव, शहर-शहर और प्रत्येक जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। संगठन का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक नेतृत्व, राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों से जोड़ते हुए एक मजबूत एवं जागरूक युवा शक्ति का निर्माण करना है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।
करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के मार्गदर्शन में संगठन लगातार सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण, राष्ट्रहित एवं युवा जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संगठन समाज के जागरूक एवं सक्रिय युवाओं को नेतृत्व में अवसर देकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि करणी सेना केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के सम्मान, संस्कृति और अधिकारों की आवाज़ है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ठाकुर ने नव नियुक्त युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और युवाओं को सामाजिक नेतृत्व से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेशभर में कई महत्वपूर्ण सामाजिक, युवा एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे करणी सेना का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।
संगठन पदाधिकारियों के अनुसार जल्द ही सदस्यता अभियान, युवा सम्मेलन, सामाजिक संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेशभर में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।
“धर्मो रक्षति रक्षितः”
इसी मूल मंत्र के साथ करणी सेना छत्तीसगढ़ समाज के सम्मान, एकता और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्यरत है।
