अशोक धाम मंदिर में भगदड़ से 7 महिलाओं की मौत, 12 से अधिक घायल; मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

Date:

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दबने से 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे की खबर सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक जताते हुए कहा कि घटना से उनका मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के तत्काल और समुचित इलाज के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने भी हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सावन के सोमवार को अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन की ओर से घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। हादसे ने मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...