डॉ. राज शेखावत के ‘अवतरण दिवस’ पर शुभकामनाओं का ताँता, समाज कल्याण और निरंतर संघर्ष का लिया संकल्प

Date:

क्षत्रिय समाज के प्रखर नेता, समाजसेवी एवं क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने शनिवार को अपना 51वां जन्मदिवस (अवतरण दिवस) हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर देश-विदेश से उनके समर्थकों, संगठन पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

सुबह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों ने “जय भवानी”, “जय माँ करणी” और “जय राजपूताना” के उद्घोष के साथ डॉ. शेखावत के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

अपने 51वें जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. राज शेखावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी शुभचिंतकों का आभार जताते हुए भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति हमेशा उनका प्रमुख ध्येय रहा है और आगे भी समाज, राष्ट्र एवं संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर वे ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और निरंतर सफलता की प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्होंने हर संघर्ष और सफलता के क्षण में साथ खड़े रहने वाले समाज एवं समर्थकों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया। संगठन के नेताओं ने कहा कि डॉ. राज शेखावत का नेतृत्व समाज में एकता, स्वाभिमान और जागरूकता का प्रतीक है, जिससे हजारों युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।

समर्थकों का मानना है कि डॉ. शेखावत ने सामाजिक सरोकारों, समाजहित के मुद्दों और संगठन निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में क्षत्रिय करणी सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

जन्मदिवस के इस विशेष अवसर पर देशभर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम, सेवा कार्य, पौधारोपण, रक्तदान शिविर एवं धार्मिक आयोजन भी किए गए। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राज शेखावत के मार्गदर्शन में संगठन आने वाले वर्षों में समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

डॉ. राज शेखावत के 51वें जन्मदिवस पर समस्त क्षत्रिय समाज एवं क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक एजेंडा चला रही है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने...