घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों के सवाल पर बोले राहुल गांधी- ‘आप बीजेपी के हो क्या टालकर आगे बढ़े विपक्ष के नेता

Date:

    नई दिल्ली:

    संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिजनों द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने पत्रकार से कहा— “आप बीजेपी के हो क्या?” और सवाल का सीधा जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए।

    घायल जवानों के परिजनों ने बयां किया दर्द

    इससे पहले प्रदर्शन के दौरान हिंसा का शिकार हुए लगभग 180 घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना दर्द बयां किया। परिजनों ने बेहद भावुक होकर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर लगातार पुलिस बल को ही अपराधी बनाकर पेश करने की कोशिश की जा रही है, जो बेहद अन्यायपूर्ण है।

    “गमलों और पत्थरों से हुआ हमला”

    परिजनों के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया था। उपद्रवियों ने गमलों और पत्थरों से पुलिसबल को निशाना बनाया, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों समेत दर्जनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

    परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं राहुल गांधी की इस टालने वाली टिप्पणी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    मुख्य स्रोत: India.Com – Hindi

    Share post:

    Subscribe

    spot_imgspot_img

    Popular

    More like this
    Related

    कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

    असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

    असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...