रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पारँपरिक लोकपर्व पोरा तिहार (पोला) की क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, किसान नेता वीरेन्द्र सिंह तोमर ने छत्तीसगढ़वासियों को गाड़ा गाड़ा बधाई दी है. पशु प्रेम सहित पशुओं के प्रति आभार जताने वाले इस पर्व पर उन्होंने गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की माँग का भी समर्थन किया है.
लोकपर्व पोरा तिहार (पोला) प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास की अमावस्या (पिठोरी अमावस्या) तिथि पर मनाया जाता है. पोला दरअसल, खेती – किसानी और बैलों के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है.
इस दिन बैलों की पूजा की जाती है. उनसे किसी भी तरह का कोई काम नहीं कराया जाता. छत्तीसगढ़वासियों के घरों में ठेठरी, खुरमी, चीला जैसे छत्तीसगढ़ी पकवान बनाए जाते हैं.
छत्तीसगढ़ के अलावा पोला – पिठोरा को कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में विशेष तौर पर मनाया जाता है. बच्चे मिट्टी के बैल चलाते हैं. इस दिन बैल दौड़ का भी आयोजन किया जाता है. बैलों का श्रृँगार कर उनकी पूजा की जाती है.
