ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का डंडा: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना का जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल गिरफ्तार

Date:

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में ऑनलाइन सट्टे और जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

सह-आरोपियों के कबूलनामे से खुला राज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुए एक विवाद के बाद पुलिस ने सट्टेबाजी से जुड़े आतिश गौर (30 वर्ष) और नियाज नाम के युवकों को हिरासत में लिया था। सख्ती से की गई पूछताछ में इन सटोरियों ने खुलासा किया कि इस पूरे अवैध नेटवर्क के तार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी चेतन चंदेल से जुड़े हुए हैं।

दुर्ग पुलिस ने जारी की प्रेस रिलीज
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दुर्ग पुलिस ने इस पूरे मामले पर मुस्तैदी दिखाई। पुलिस ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आरोपियों के बयानों और पुख्ता सबूतों के आधार पर ही चेतन चंदेल की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में और कौन-कौन से रसूखदार लोग शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...