मां दुर्गा की महाआरती में शामिल हुए करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर

Date:

रायपुर.

आरडीए कालोनी टिकरापारा की सँघर्षशील दुर्गोत्सव समिति के पँडाल में शनिवार रात्रि को माँ की महाआरती का आयोजन हुआ. राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर इस महाआरती में आशीर्वाद लेने पहुँचे थे.

इस अवसर पर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने मातारानी की आराधना की. उन्होंने माताजी की पूजा करते हुए कहा कि नवरात्रि की सप्तमी में माँ के कालरात्रि स्वरूप की पूजा होती है.

तोमर ने माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप को भय और शत्रुओं का नाश करने वाला बताते हुए कहा कि यह नवरात्रि टिकरापारा सहित प्रदेश व देश का कल्याण करे. उन्होंने मातारानी के उपस्थित भगतों से भी भेंट की. इस अवसर पर निश्चल शुक्ला सहित समिति के सदस्यों की टीम भी उपस्थित थी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दीपक बैज का दावा- चक्रवाती तूफानों से 80% किसानों की फसल प्रभावित, सरकार से कर्ज माफी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से...

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला: बोले- शराब दुकानें बढ़ाकर प्रदेश को नशे में डुबो रही सरकार, किसानों और वोटर लिस्ट का भी उठाया...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ...

शोएब ढेबर की गिरफ्तारी की गोपनीय सूचना लीक होने का आरोप, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये...