पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

Date:

कवर्धा, 21 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने DFO कार्यालय के पास भारी पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मल्टीपल चयन से पद प्रभावित होने का आरोप

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में मल्टीपल चयन के कारण कई पद प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों के एक से अधिक स्थानों पर चयन होने की वजह से अन्य रिक्त पदों का लाभ योग्य उम्मीदवारों को नहीं मिल पाया।

अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में रिक्त रह गए पदों के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाए, ताकि चयन प्रक्रिया में शामिल और योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति का अवसर मिल सके।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी

वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग प्रशासन के सामने रखी।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने पुलिस भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित चरणों को पूरा किया है। इसके बावजूद रिक्त पद होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति का अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द निर्णय लेने और वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग की है।

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

फिलहाल कलेक्टर कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन प्रदर्शन की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट की मांग पर सरकार और प्रशासन की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...