होर्मुज जलडमरूमध्य के पास LPG टैंकर ‘दिशा’ पर मिसाइल हमला; जहाज पर सवार सभी 28 भारतीय क्रू सुरक्षित

Date:

    नई दिल्ली / तेहरान:

    फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास मोजाम्बिक के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘दिशा’ (LPG Tanker DISHA) पर अज्ञात मिसाइल से हमला हुआ है। इस घटना के वक्त जहाज पर कुल 28 भारतीय क्रू मेंबर्स (चालक दल) मौजूद थे।

    भारतीय दूतावास की पुष्टि: सभी नागरिक सुरक्षित

    घटना की जानकारी मिलते ही तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने राहत भरी खबर साझा की है। दूतावास ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद सभी 28 भारतीय नागरिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    भारतीय दूतावास लगातार संबंधित ईरानी अधिकारियों और क्रू मेंबर्स के संपर्क में है और स्थिति की पल-पल की निगरानी कर रहा है।

    • प्रमुख बिंदु:घटनास्थल: फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास (ईरानी समुद्री क्षेत्र)।
    • जहाज का नाम: एलपीजी टैंकर ‘दिशा’ (मोजाम्बिक फ्लैग)
    • ।हमले का स्वरूप: अज्ञात मिसाइल द्वारा हमला।
    • भारतीय क्रू की स्थिति: सभी 28 भारतीय नागरिक सुरक्षित।
    • दूतावास का कदम: ईरानी प्रशासन और क्रू के साथ निरंतर संपर्क स्थापित, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर।

    Share post:

    Subscribe

    spot_imgspot_img

    Popular

    More like this
    Related

    कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

    असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

    असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...