26 दिनों के बाद सोनम वांगचुक ने समाप्त किया अनशन, सरकार और 65 सांसदों से मिला लिखित आश्वासन

Date:

नई दिल्ली :

प्रसिद्ध शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने देश भर के छात्रों की मांगों को लेकर जारी अपना 26 दिनों का आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। यह कदम केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 सांसदों द्वारा ठोस आश्वासन मिलने के बाद उठाया गया है।

सरकार और सर्वदलीय सांसदों का आश्वासन

मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से मुलाकात की और जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

सरकार और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा वांगचुक को निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर लिखित भरोसा दिया गया है:

  • संसद में चर्चा: आगामी सत्र में NEET पेपर लीक और देश की संपूर्ण परीक्षा व शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही और सुधार पर संसद में विस्तार से चर्चा की जाएगी।
  • मुआवजे का प्रावधान: NEET पेपर लीक से आहत होकर जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को सरकार द्वारा उचित मुआवजा देने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
  • प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले होंगे रद्द: शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश से मेदांता में हुआ था शिफ्ट

स्वास्थ्य में गिरावट के चलते सोनम वांगचुक को शुरुआत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका अनशन समाप्त हुआ।”

https://www.facebook.com/reel/1157384550801613

अनशन का अंत, जवाबदेही की शुरुआत!”

अनशन समाप्त करते हुए सोनम वांगचुक ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि यह देश की परीक्षा प्रणाली में सुधार और युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य स्रोत: एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI)

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...