पीवी सिंधु की जीत से करणी सेना प्रसन्न, वीरेन्द्र सिंह तोमर ने दी बधाई !

Date:

रायपुर.

भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु की खिताबी जीत से क्षत्रिय करणी सेना बेहद प्रसन्न है सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने सुश्री सिंधु को बधाई प्रेषित की है.

अपने बधाई सँदेश में तोमर ने कहा है कि जिस खिलाडी़ को चूका हुआ कहा जा रहा था उसने इतनी बडी़ जीत हासिल कर अपनी काबिलियत फिर साबित की है. वह ऐसी पहली भारतीय महिला शटलर हो गईं हैं जिन्होंने जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता अर्जित की है.

उल्लेखनीय है कि 31 वर्षीय पीवी सिंधु को ऐसी सफलता मिले हुए तकरीबन ढा़ई वर्ष हो गए थे. आखिरी बार वर्ष 2024 में उन्होंने सैयद मोदी इंटरनेशनल में BWF टूर का खिताब जीता था.

भारत के बाहर उनका पिछला खिताब वर्ष 2022 में आया था. तब उन्होंने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयश्री हासिल की थी. इन सब कारणों से उन्हें चूका हुआ खिलाडी़ कहा जा रहा था.

लेकिन इस खिताबी जीत एक बार फिर सुश्री सिंधु की बातों को सही साबित कर दिया है. वह कहा करती हैं कि ” आप कुछ जीतते हैं और कुछ हारते हैं. यह खेल का हिस्सा है. आपको इसे बहुत ही सकारात्मक तरीके से स्वीकार करना होगा. “

क्या हुआ जापान में..?

सिंधु ने पहली बार इस जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीता है. खिताब जीतने वाली वे पहली भारतीय हैं.

फाइनल में सिंधु ने तीन बार की विश्‍व विजेता रही जापान की अकाने यामागुछी को लगातार सेटों में 21-17, 21-17 से हराया.

दो वर्ष से अधिक समय के अंतराल के बाद किसी सुपर 750 प्रतियोगिता का खिताब सिंधु ने जीता है. सेमी फाइनल में उन्‍होंने चेन युफेई को हराया था.

वह फिलहाल विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज थी. जबकि तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची जिसे उन्होंने हराया वह नँबर तीन की रैंक के साथ टूर्नामेंट में उतरी थी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...