वीरेन्द्र सिंह तोमर से बागेश्वर धाम सरकार ने कहा : छत्तीसगढ़िया सबले बढिया , बाबा ने थपथपाई पीठ, कहा : दुश्मनों का समूल नाश हो !

Date:

रायपुर.

परमपूज्य, पल – पल स्मरणीय, सँकट हरने वाले देव श्री हनुमान जी महराज की सेवा में जुटे बागेश्वर धाम सरकार ने क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर को अपने दर्शन दिए. तोमर की पीठ थपथपाते हुए अपने विशेष आशीर्वाद में उन्होंने कहा कि ” जाओ सनातन की सेवा में जुटे रहो,
दुश्मनों का समूल नाश हो !”

मुँबई, जिसे अपने प्राँत महाराष्ट्र की राजधानी के साथ ही देश की आर्थिक राजधानी होने का भी गौरव प्राप्त है वह अद्भुत सँगम का साक्षी बनते रहा है. इस बार धर्म सत्ता और कर्म सत्ता के मिलन के साक्षी सनातन प्रेमी बने.

विस अध्यक्ष के छोटे सुपुत्र भी थे सँग

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर के साथ थे. इन्हीं तोमर बँधुओं ने बागेश्वर धाम सरकार, सँतश्री श्रीयुत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी के समक्ष शीश नवाया.

अपना परिचय देते हुए जैसे ही वीरेन्द्र सिंह तोमर के मुँह से शब्द निकला “छत्तीसगढ़” वैसे ही पूज्य महाराज जी ने गर्व के साथ कहा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया!” इस दौरान उन्होंने वीरेन्द्र सिंह तोमर के सिर पर हाथ रखने के साथ ही उनकी पीठ भी थपथपाई.

https://www.instagram.com/reel/Da7ENeMsewB/

बागेश्वर धाम सरकार श्रीयुत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्रीजी ने विशेष आशीर्वाद देते हुए कहा कि “जो आपके विरोधी और अहित चाहने वाले हैं, उनके नकारात्मक प्रयास शीघ्र समाप्त होंगे. सत्य की विजय होगी. यह केवल एक आशीर्वचन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, स्वाभिमान और सँघर्षशील जनता के सम्मान की उद्घोषणा है.”

रोजाना दर्जनों लोगों से मुलाक़ात करने वाले वीरेन्द्र सिंह तोमर स्वयँ इस भेंट से अत्यँत प्रसन्न हैं, गदगद हैं. खुशी से नम हुईं अपनी आँखों को साफ करते हुए वह कहते हैं कि ” भेंट के दौरान मुझ जैसे प्राणी को उनसे जो विशेष आशीर्वाद मिला, मुखारबिंद से निकले दिव्य शब्दों को सुनकर सनातन व सनातनियों की सेवा करने अँतस को जो शक्ति मिली है, मेरा मानना है कि वह सँतश्री की बडी़ महती कृपा है.”

तोमर के शब्दों में ” आज जब छत्तीसगढ़ का किसान अपने अधिकारों के लिए, युवा अपने भविष्य के लिए, आम नागरिक न्याय व सम्मान के लिए सँघर्ष कर रहा है, तब सँतश्री का यह आशीर्वाद हमें जनसेवा और जनसँघर्ष के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.”

क्षत्रिय करणी सेना के सँकल्प को स्पष्ट करते हुए तोमर बताते हैं कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सनातन सँस्कृति, सामाजिक न्याय और जनता के हक की आवाज़ को हर मँच पर वह मजबूती से उठाते रहेंगे. पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद अब जनहित के इस अभियान को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा.

सेना की राज्य इकाई के वीरेन्द्र सिंह तोमर कहते हैं कि उनके लिए छत्तीसगढ़ का मान – सम्मान ही सर्वोपरि है.
जनता की आवाज़ ही उनके सँगठन की ताकत है. जय बागेश्वरधाम सरकार, जय क्षत्रिय धर्म, जय सीता राम, जय छत्तीसगढ़ महतारी के अपने उद्घोष को दोहराते हुए वे कहते हैं कि रात में अँधेरा कितना ही

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...