फिजिक्स ओलंपियाड : करणी सेना छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष तोमर क्यूँ हुए प्रसन्न ?

Date:

रायपुर.

क्षत्रिय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सँभाल रहे सँगठन के वीरेन्द्र सिंह तोमर ने फिजिक्स ओलंपियाड में मिली स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने इतिहास रचने वाले भारतीय दल को भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें भी प्रेषित की हैं.

उल्लेखनीय है कि 56 वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 का आयोजन बुकारामांगा (कोलंबिया) में 4 से 12 जुलाई के मध्य हुआ था.

  • विश्व की पहली पायदान हासिल की

इस आयोजन में शामिल हुए भारतीय लड़कों की स्वर्णिम सफलता ने दोहरा काम किया है. एक तो उसने पदक प्राप्त किए ही दूसरी ओर हिंदुस्तान को पहली पायदान भी दिला दी. तोमर इसी बात से बेहद प्रसन्न हैं.

इस आयोजन में विश्व के कुलजमा 87 देशों के प्रतिभागी शामिल हुए थे. भारत के सभी पाँच प्रतिभागी विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं.

ताइवान, दक्षिण कोरिया, रूस, कजाकिस्तान और चीन के साथ मिलकर भारत के दल को पहली रैंक मिलने का क्षत्रिय करणी सेना ने स्वागत किया है.

इसके छग अध्यक्ष तोमर ने 381 प्रतिभागी विद्यार्थियों में शामिल भारतीय दल के कनिष्क जैन (पुणे, महाराष्ट्र), रिद्धेश अनंत बेंडले (इँदौर, मध्य प्रदेश), ऋषित गर्ग (द्वारका, नई दिल्ली), श्रेष्ठ सुरैया (मुँबई, महाराष्ट्र), स्वरित जोशी (अहमदाबाद, गुजरात) को स्वर्णिम बताया है.

इन्हीं पाँचों प्रतिभागी विद्यार्थियों ने वर्ष 2018 के बाद भारत को मुस्कुराने का मौका इस साल आयोजन के दौरान दिया. तब भी पाँच स्वर्ण पदक जीतकर भारत पहली पायदान पर आया था.

ज्ञात हो कि, तब लिस्बन (पुर्तगाल) में अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड के 49वें सँस्करण का आयोजन हुआ था. तब कोलकाता के सिद्धार्थ तिवारी, जयपुर के पवन गोयल, राजकोट के निशांत अभांगी,कोटा के लय जैन, मुँबई के भास्कर गुप्ता ने सोना अर्जित किया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के CM फेस पर अजय चंद्राकर का तंज बोले- ‘सपना देखने में क्या बुराई है शुक्ला ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरों...

असम में गौरव गोगोई-भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

असम। नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार...