29 जून न्याय आंदोलन: करणी सेना का न्याय के लिए जंग का ऐलान, राज शेखावत संग तोमर के नेतृत्व में कोरिया हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे सैंकड़ों करणी सैनिक

Date:

रायपुर। कोरिया जिले के कटगोड़ी गांव में कारोबारी भारत सिंह एवं उनके साथियों की मौत की घटना को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने न्याय की लड़ाई तेज करने का ऐलान किया है। संगठन ने इस घटना को गंभीर बताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 29 जून को कोरिया जिले का दौरा करने की घोषणा की है।

प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगई के आश्रित ग्राम कटगोड़ी में हुई घटना में पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत सिंह लल्ला की फॉर्च्यूनर वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना में भरत सिंह और उनके चचेरे भाई नगेंद्र सिंह तथा वीरेंद्र सिंह की नृशंसतापूर्ण हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य घायल मयंक सिंह का उपचार जारी है।

करणी सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कटगोड़ी गांव पहुंचेंगे। वहां पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की जाएगी तथा शासन एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

करणी सेना ने इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि न्याय मिलने तक वह संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत 29 जून को रायपुर पहुंचेंगे, जहां विमानतल पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ करणी सेना का प्रतिनिधिमंडल कोरिया जिले के लिए रवाना होगा। कटगोड़ी गांव में पीड़ित परिवार से भेंट करने के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

करणी सेना ने कहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है तथा इस मुद्दे पर समाज के सभी वर्गों से न्याय की इस मुहिम में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस राजनीतिक एजेंडा चला रही है: भाजपा सांसद कंगना रनौत

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने...